मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश को बनाने का लक्ष्य साझा किया

आज लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत साढ़े 06 वर्षों के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश की कुल जीडीपी 16.45 लाख करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में 22.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत का योगदान कर रहा है।

प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश की जीडीपी 25.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने के अनुमान हैं। वर्ष 2027 तक प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागों को अपने प्रयास तेज करने होंगे। अपने कार्यों की और बेहतर प्लानिंग करनी होंगी। आर्थिक बेहतरी के लिए तय लक्ष्यों के सापेक्ष नियोजन विभाग द्वारा हर महीने सभी विभागों की प्रगति की समीक्षा होनी चाहिए।"