प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद

विभिन्न जनपदों में लाइव सुने गए प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के संवाद में कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। बलरामपुर में, केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। महराजगंज में, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शासन की मंशा के अनुरूप सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है बताया।

वाराणसी में, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने काशी विद्यापीठ ब्लॉक के ग्राम भट्टी में भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। फतेहपुर में, केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अमरोहा में, केन्द्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये शोषित, पीड़ित, वंचित और महिलाओं को योजनाओं का लाभ देकर सरकार का सपना पूरा हो रहा है। गरीबों और वंचितों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य है। जौनपुर में, विकसित भारत संकल्प यात्रा परसनी गांव पहुंची और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आज पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।"