मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोध्या में की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को देखा। श्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का जायजा भी लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमान गढ़ी और फिर श्रीराम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया। श्री योगी ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राणष्ठा प्रति संपूर्ण राष्ट्र के लिये राष्ट्रीय उत्सव है। इस उपलक्ष्य में सभी सरकारी भवनों को दिव्य रूप से सजाया जाये। मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिये हैं।