उत्तर प्रदेश में कोहरे और ठंड के साथ बढ़ती शीतलहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गहरे कोहरे और शीतलहर के कारण ठंडक का मौसम जारी है। आज के दिन राजधानी लखनऊ, कानपुर, कौशाम्बी, उन्नाव, हमीरपुर, बलरामपुर, झांसी, रायबरेली, और अन्य कई जनपदों में बारिश होने के बाद ठंड बढ़ी है। बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, और जालौन में आज कोहरे के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो सके। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है।

बांदा में ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतल दिवस की संभावना है, और राज्य के कई हिस्सों में भारी कोहरा रहने की उम्मीद है।