मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय नो योर आर्मी फेस्टिवल 2024 का उद्घाटन किया

लखनऊ : आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय नो योर आर्मी फेस्टिवल 2024 का उद्घाटन किया। इस समारोह में, सैन्य उपकरण, मार्शल आर्ट, सैन्य बैंड, और कई अन्य प्रस्तुतियों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य व पराक्रम से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है, देश की सुरक्षा के लिए हर लड़ाई में हमारे जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अनेक वीरों ने देश की सुरक्षा करते हुए, प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिजनों को प्रदेश सरकार अपनी ओर से रुपये 50 लाख की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था भी करती है। इसके अलावा 21वीं सदी की चुनौतियों के अनुरूप वीर सपूतों के शिक्षण-प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा चुकी है। इस विश्वविद्यालय का अपना एक परिसर लखनऊ में भी खुल चुका है। उन्होंने कहा कि सशक्त सेना ही एक सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय सेना को निरंतर आवश्यकता के अनुरूप तैयार करने की जो वर्तमान भारत की रणनीति है। वह सर्वदा उपयुक्त क्योंकि सशक्त सेना ही एक सुरक्षित और सम्प्रभुत्व राष्ट्र की परिकल्पना को सशक्त कर सकती है। पूरे देशवासियों की भावनाएं अपने सेना के साथ सदैव जुड़ती हुई दिखाई देती हैं। ये उत्तर प्रदेश वो राज्य है जिसने अपना पहला सैनिक स्कूल देश को दिया था।