उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022 में आने वाले पर्यटकों की संख्या जहां 31 करोड़ पचासी लाख थी, वहीं वर्ष 2023 के शुरुआती नौ महीनों में ही बत्तीस करोड़ से अधिक पर्यटक यहां आ चुके हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या वाराणसी आने वाले सैलानियों की है। वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर सितम्बर तक 8 करोड़ बयालीस लाख से अधिक पर्यटक वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के बाद प्रयागराज और अयोध्या में भी सर्वाधिक पर्यटक आये।