मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा है कि समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय बाबूजी हमेशा याद किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए।