भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन

शाहजहांपुर :  शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का आज दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 70 साल के मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।