पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में आगामी दो दिनों तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने सूचना जारी की है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आने वाले दो दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी। इसके अलावा, आने वाले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के कुछ मैदानी इलाकों में घना कोहरा हो सकता है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जो आने वाले तीन दिनों में मध्य और पूर्वी हिस्सों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। इस पीरियड के दौरान उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी भारत में शीत लहर के कारण आज दिल्ली में कई ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस का दर्जा गया है।"