पूर्व भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन जे कृष्णा का नोएडा में निधन, उम्र 81 वर्ष

भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन जे कृष्णा का आज नोएडा में निधन हो गया है। उनकी उम्र 81 वर्ष थी। श्रीमती एन जे कृष्णा ने अपने सेवा के दौरान केन्द्र सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया, और वर्ष 1998 से 2002 के बीच भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो में प्रधान सूचना अधिकारी रहीं।"