अयोध्या के लिए चढ़ाई गई श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की घंटी

आज एटा, उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के.पी. मलिक की मौजूदगी में 21 क्विंटल के अष्टधातु से बनी एक घंटे को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मौके पर घंटे की विधिवत पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जनपद में जगह-जगह स्वागत किया गया। एटा के जलेसर के एक कारोबारी ने दान किये गए इस घंटे को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में लगाने की कवायद की है, जो 10 जनवरी को अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

आगरा की सर्राफा मंडी में तैयार हो रही है माता जानकी के लिए चांदी की मयूर पायल

एशिया की सबसे बड़ी आगरा की सर्राफा मंडी में अयोध्या के लिए चांदी की विशेष मयूर पायल तैयार की जा रही है। इसका वजन पांच सौ इक्यावन ग्राम है। इस पायल पर झालरों के बीच एक बड़ी मयूर की आकृति भी तराशी गई है।