इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग: जय भारत अकादमी ने ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर को हराया

नई दिल्ली: इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग के दूसरे चरण के पहले दिन कल नई दिल्ली में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर और जय भारत अकादमी के बीच मुकाबले में जय भारत अकादमी ने विजय दर्ज की। पहले मैच में ओडिशा नेवल टाटा हॉकी ने भाई बहलो हॉकी अकादमी, भागता को 4-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में जय भारत हॉकी अकादमी ने अन्‍नतपुर स्‍पोर्ट्स अकादमी को 3-2 से हराया। तीसरे मैच में एसएआई बाल टीम और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इस लीग का पहला चरण 30 दिसम्‍बर 2023 को समाप्‍त हुआ था.