उत्तर भारत में भूकंप के झटके की रिपोर्ट

आज दिन में, दो बजकर 50 मिनट के आस-पास, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता छह दशमलव एक थी। अब तक किसी जानवर या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।