वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक, 2022-23 की तुलना में 17% अधिक

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह कुल 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह एक समान अवधि के पिछले वर्ष के सकल संग्रह की तुलना में लगभग 17% अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह संग्रह 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान के 80% से अधिक है। कॉरपोरेट आयकर संग्रह में 8.3% और व्यक्तिगत आयकर संग्रह में 26% से अधिक की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक दो लाख 48 हजार करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है।"