मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चंदौली के सदर विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में की लाभार्थी निर्जला देवी से संवाद किया। निर्जला देवी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिलने से उनकी दिक्कतें कम हुई हैं। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान हेल्थ कार्ड और राशन कार्ड का लाभ भी मिल रहा है। हमीरपुर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पालिका क्षेत्र के कल्पवृक्ष और चौरादेवी परिसर में पहुंची। नोडल अधिकारी वी.डी. शर्मा की मौजदूगी में सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया।