एक भारत श्रेष्ठ भारत: संस्कृति संवाद की ओर

नई दिल्ली: सरकार ने घोषणा की है कि पिछले वर्ष देश भर में दो करोड़ विद्यार्थियों ने स्कूलों में एक भारत श्रेष्ठ भारत से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुरू किए गए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत करने का संकल्प लिया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विविध संस्कृतियों के लोगों के बीच संवाद को बढ़ाना है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश को एक अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के साथ जोड़ा गया है, ताकि लोगों के बीच संवाद हो सके। इसके तहत, देश भर के स्कूलों में चार लाख से अधिक "एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब" बनाए गए हैं।