ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव-कृषि देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 604 प्रचार वाहन चल रहे हैं और अब तक 39 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें अब तक 2 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में अब तक एक हजार एक सौ छियासठ स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम हुए हैं, जिनमें 16 लाख से अधिक लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान लगाए गये कैम्पों में प्रदेश में अब तक 24 लाख आयुष्मान कॉर्ड बने हैं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1 लाख 74 हजार से अधिक नये लाभार्थी से जुड़े हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव- कृषि ने आज यह जानकारी लखनऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्राज्जीय मीडिया कवरेज के लिए जम्मू और कश्मीर से आये पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।