विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत ने बनाई अग्रणी स्थिति, स्वर्णिम भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया

नई दिल्ली: विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत, विश्‍व के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकसित राष्ट्रों के समीप आ गया है। वे कल नई दिल्‍ली में विज्ञान और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचारों की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हाल के दिनों की विभिन्न उपलब्धियों से भारत दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि वे  केवल भागीदार ही नहीं बल्कि नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।