उत्‍तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली: पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के उत्‍तरी भागों में आने वाले दो दिनों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और झारखंड में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्‍तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में आने वाले तीन दिनों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है।