सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्वभर में रह रहे सभी भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज विश्वभर में रह रहे सभी भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने देश के आर्थिक विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय देश के राजदूत हैं जो वहां समृद्ध संस्कृति और एकजुटता के संदेश का प्रसार कर रहे हैं।