नीति आयोग ने कोच्चि में 'समुद्र तटवर्ती राज्यों में मत्स्य-पालन संभावनाओं' पर कार्यशाला का आयोजन किया, समुद्री मत्स्य-पालन क्षेत्र में विकास के लिए विचार-विमर्श

कोच्चि: नीति आयोग ने केरल सरकार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, और केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान के सहयोग से कोच्चि में "समुद्र तटवर्ती राज्यों में मत्स्य-पालन संभावनाओं का उपयोग" विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकारों, शोधकर्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, और व्यापारियों ने भारत की समुद्री मत्स्य-पालन क्षेत्र की संभावनाओं को विचार-विमर्श किया है।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने बताया कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और इस दिशा में राज्यों के साथ मिलकर काम करने का जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्यों को उत्साहित किया।

नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने मत्स्य-पालन क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की उपलब्धि की सराहना की और समुद्री मत्स्य-पालन में उत्पादन और उत्पादकता के संदर्भ में क्षेत्रीय विषमताओं को दूर करने पर विशेष बल दिया।