नमामि गंगे: बागपत में 77 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

बागपत नगर में, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बने 77 करोड़ 36 लाख रुपये के मूल्य के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। इस प्लांट से यमुना नदी के प्रदूषण में कमी होने की उम्मीद है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के माध्यम से प्रदूषित पानी को नदियों में जाने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रमुखता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्य के रूप में उभरा है।"