उत्तर भारत में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

नई दिल्ली: आज सुबह, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने देश के उत्तरी भागों में आने वाले कुछ दिनों तक अत्यधिक घना कोहरा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

पंजाब के कुछ स्थानों में कल तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार तक घना कोहरा बना रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल भी घना कोहरा रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार तक और उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और झारखंड में भी कल तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मंगलवार तक घना कोहरा रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे उत्तर रेलवे के कुछ गाड़ियाँ देरी से चल रही हैं।